Wed. Oct 28th, 2026

डेबएक्स वाद विवाद प्रतियोगिता में ऋषिता अव्वल

डेबएक्स वाद विवाद प्रतियोगिता में ऋषिता अव्वल

 

देहरादून, 27 अक्टूबर। ग्राफिक एरा में वाद विवाद प्रतियोगिता डेबएक्स में ऋषिता रमोला ने बाजी मारी।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में डेबएक्स वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीटेक सीएसई की ऋषिता रमोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी की सुनाक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

डेबएक्स के अंतर्गत आयोजित सत्र इंस्पीरेशनल टॉक्स में यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर की सीईओ सरिश्मा डांगी और एस्पिरेंट लर्निंग के संस्थापक एवं सीईओ एडवोकेट प्रियांशु ग्रोवर ने अपने विचार साझा किए।

डेबएक्स का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की द डिबेटिंग सोसायटी ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ सुधीर जोशी, डा. भारती शर्मा, डॉ शाहबाज़ बेगम, नवनीत गैरोला, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *