Tue. Oct 20th, 2026

जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन

 

देहरादून, 20 अक्टूबर। जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। जैसे ही 50 फिट ऊँचे रावण का पुतला आग की लपटों में समाया, पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

रावण दहन के बाद आयोजित भजन संध्या में पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने रावण का पुतला तैयार करने वाली ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की पेपरटेकी टीम और रंगमंच को 51,000 रुपये का पुरस्कार दिया । कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *