Mon. Oct 5th, 2026

आईआईटी रुड़की में ग्राफिक एरा ने जीते 11 स्वर्ण पदक

आईआईटी रुड़की में ग्राफिक एरा ने जीते 11 स्वर्ण पदक

 

देहरादून, 5 अक्टूबर। आईआईटी रुड़की में संग्राम 2026 में ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर धाक जमा दी।

 

ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों ने संग्राम 2026 में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और कुल 18 पदक जीते। बैडमिंटन पुरुष वर्ग, बास्केटबॉल पुरुष वर्ग, फुटबॉल पुरुष वर्ग और वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में ग्राफिक एरा की टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं वॉलीबॉल महिला वर्ग और टेबल टेनिस महिला वर्ग में भी टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। फुटबॉल महिला वर्ग और बास्केटबॉल महिला वर्ग में टीमों ने रजत पदक हासिल किया, जबकि बैडमिंटन महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स में 1500 मीटर महिला वर्ग में प्रेरणा थापा ने रजत तथा लॉन्ग जंप में शगुन ने कांस्य पदक जीता।

 

ताइक्वांडो में भी ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में अंडर-63 किलोग्राम वर्ग में आयुष चमोली, अंडर-74 किलोग्राम वर्ग में तनीष्क आर्यन और अंडर-80 किलोग्राम वर्ग में पीयूष सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-87 किलोग्राम वर्ग में तनीष बिष्ट ने रजत और अंडर-54 किलोग्राम वर्ग में उज्ज्वल उनियाल ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला ताइक्वांडो में अंडर-49 किलोग्राम वर्ग में कनिका पुजारा और अंडर-53 किलोग्राम वर्ग में लावण्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *