Tue. Jun 23rd, 2026

उत्‍तराखंड पुलिस विभाग में 32 दारोगाओं का प्रमोशन – गढ़ संवेदना

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में 32 दारोगाओं को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पिछले दिनों 32 निरीक्षकों को डिप्टी एसपी बनाया गया था जिसके चलते निरीक्षकों के पद खाली हो गए थे। लंबे समय से दारोगा पद्दोन्नति की राह देख रहे थे। अब सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पद्दोन्नति सूची जारी कर दी है।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा 32 निरीक्षक नागरिक पुलिस व निरीक्षक अभिसूचना के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (27) एवं उप निरीक्षक अभिसूचना (05) पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *