Wed. May 13th, 2026

उत्तरकाशी के प्रताप सिंह पोखरियाल पर्यावरण प्रेमी को उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद में वृक्ष रत्न सम्मान

स्वदेशी समाज सेवा समिति फीरोजाबाद यूपी के 11 वें स्थापना दिवस पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देश भर से 11 लोगों को सम्मानित किया गया
संत जानू बाबा डिग्री कॉलेज, फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से धरातल पर सर्वाधिक वृक्ष उगाने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता प्रताप सिंह पोखरियाल ‘पर्यावरण प्रेमी’ को वृक्ष रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रताप सिंह पोखरियाल के अलावा संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष यमुना रक्षक दल वृंदावन, उमाशंकर यादव, संस्थापक अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल अहमदाबाद, डॉ आरएन सिंह, समाजसेवी फरीदाबाद, मुकेश नादान, संस्थापक प्रकृति फाउंडेशन मेरठ, ममता नोगरैया, अध्यक्षा महिला साहित्य मंच बदायूं, रमेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रेरणा सिरसा, साहित्यकार एवं लेखिका आकांक्षा यादव, नंदकिशोर वर्मा, अध्यक्ष नीला जहान फाउंडेशन लखनऊ, प्रदीप सारंग, बाराबंकी, हरे कृष्ण शर्मा आजाद, अध्यक्ष वसुंधरा श्रृंगार युवा मंडल भिंड मध्यप्रदेश सहित कुल 11 लोगों को ‘वृक्ष रत्न’ से सम्मानित किया गया। स्वंय के संसाधनों द्वारा अलग-अलग स्थलों पर 6 वनों को उगाने वाले प्रताप पोखरियाल सैकड़ों प्रजातियों के लाखों वृक्षों से धरती को हरा भरा बनाने में जुटे हैं। उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत पर प्रताप सिंह पोखरियाल द्वारा तैयार श्याम स्मृति वन वाटिका व हिमालय प्लांट बैंक विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इन्हें पूर्व में ग्रीन इनिसियेटिव अवार्ड, ग्लोबल ग्रीन अवार्ड, तीन बार सर्वश्रेष्ठ वन पंचायत सुदृढ़ीकरण अवार्ड, वृक्ष मुनि सम्मान, उत्तराखंड भूषण अवार्ड, एन्वायरमेंटल प्रोटेक्टर अवार्ड व सैकड़ों प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं। कोविड19 वैश्विक महामारी में में हजारों लीटर गिलोय काढ़े के वितरण हेतु इन्हें प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय, मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, सैनिक कल्याण विभाग सहित जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी गौरव सम्मान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उत्तरकाशी के विभिन्न सामाजिक संगठनों के व्यक्तियों व अन्य लोगों द्वारा प्रताप पोखरियाल को बधाईयां दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *